ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव

0
129

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) सरकारी भूमि पर कब्जा कराने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया| जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये| पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कोई आरोपी हाथ नही लगा| महिलायों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया|
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मोहल्ला अकबरपुर दामोदर में कुछ ग्रामीणों के द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत फोन पर की गयी जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम को निर्देश दिये| जिसके बाद थानाध्यक्ष रवींद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर गये और मिट्टी डलवा रहे पूर्व प्रधान राम प्रकाश से अनुमति पत्र मांगा। न दिखा पाने पर थानाध्यक्ष ने उन्हें हिरासत में लेकर फावड़े आदि भी गाड़ी में रखवा दिये| यह देख महिलायें भड़क गयी उन्होंने गाली-गलौज कर दिया| जब पुलिस ने डंडा पटकर भीड़ को भगाया तो लोगों ने छत पर चढ़कर पथराव पुलिस पर कर दिया|
थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ यादव ने बताया एसडीएम कायमगंज के निर्देश पर अवैध कार्य होने की शिकायत पर उसे रुकवाने गए थे। पूर्व प्रधान से अनुमति पत्र मांगा था, वह नहीं दिखा पाये| तभी वहां महिलाएं व कुछ युवक गाली गलौज करने लगे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]