फ़ोन पर तीन तलाक बोल घर से निकाला

0
109

फर्रुखाबाद: पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शादी की और 3 बच्चे होने के बाद महिला को फोन पर तीन तलाक बोलकर अपनी जिन्दगी से निकाल कर बाहर फेंक दिया| महिला अब दर दर भटकने को मजबूर है|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर सरायमेदा निवासी मोहम्मद सलीम ने अपनी 30 वर्षीय पुत्री नाजरीन का विवाह कासगंज के ढोलना जगदीश पुर निवासी शाकिर अली के साथ बीते 13 वर्ष पूर्व किया था लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति शाकिर नाजरीन को परेशान करने लगा| नाजरीन ने बताया कि बीते 5 माह पूर्व पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया| इसके बाद वह अपने परिवार के साथ मायके में रह रही है| शुक्रवार को तीन तलाक पीडिता पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर एएसपी से मिली| एएसपी ने उसे थाने भेज दिया

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]