चेयरमैन चुनाव की खुन्नस में जबाबी फायरिंग

0
151

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जवाबी फायरिंग होने से भगदड़ मच गई दुकानदार बाजार बंद कर खिसक गए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा|
कोतवाली क्षेत्र के सब्जी बाजार के निकट एक युवक से मारपीट की गई थी| मारपीट से आहत युवक अपनी जान बचाकर मौके से भाग तभी विरोधी पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी| फायरिंग की सूचना पर युवक के समर्थक भी जवाबी फायरिंग करने लगे| जिससे बाजार में भगदड़ मच गई| सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे| सूत्रों की माने तो मामला चेयरमैन के चुनाव की रंजिश का बताया जा रहा है| प्रभारी निरीक्षक का कहना है मौके पर कोई आरोपी उनके हाथ नहीं लगा ना ही किसी तरफ से तहरीर आई है| तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]