सुबह उतर सकता है माया का उड़न खटोला

0
246

फर्रुखाबाद: जनपदों के भ्रमण से हडकंप मचाये मुख्यमंत्री मायावती का उड़न खटोला शनिवार को यहाँ भी उतर सकता है| सूत्र तो सत्यापन के लिए ग्राम हैवतपुर गढिया व चम्पतपुर का चयन तक मुख्यमंत्री स्तर पर कर लिए जाने का दावा कर रहे हैं|
विदित है मुख्यमंत्री मायावती का शनिवार को पड़ोसी जनपद इटावा में भ्रमण कार्यक्रम तय है| उनके दौरे के क्रम में जानकार सूत्र मायावती के प्रातः ९ बजे यहाँ पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरने और जनपद के शम्साबाद विकास खंड के अम्बेडकर ग्राम चम्पतपुर व ब्लाक बढपुर के काशीराम आवासीय कालोनी के लिए चर्चित हैवतपुर गढिया का निरीक्षण कार्यक्रम होने का दावा कर रहे हैं|
उल्लेखनीय है जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने शुक्रवार को हैवतपुर गढिया स्थित काशीराम शहरी गरीब आवासीय योजना के अंतर्गत बनायी गई कालोनी का दौरा कर इसकी बाउंड्री बाल और ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए| उन्होंने यहाँ पर बने पार्कों के सुंदरीकरण व सफाई व्यवस्था सुद्रण किये जाने के भी निर्देश दिए|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]