अपने ही योजना से घाटे में बीएसएनएल: जीएम

0
165

फर्रुखाबाद: भारत संचार निगम लिमटेड अपने ही प्लान के चक्कर में इस वर्ष घाटा झेल रहा है| जिसको सुधारने का प्रयास किया जा रहा है| जीएम ने कहा कि जल्द ही 4 जी लाने की तैयारी की जा रही है |

[adrotate banner="3"]

बीएसएनएल के लाल दरवाजा स्थित कार्यालय में बिहार के भागलपुर से आये नवागन्तुक जीएम रमेश प्रसाद ने चार्ज लेने के बाद कहा कि बेसिक फोन की कीमत जादा होने के कारण उपभोक्ता उसे पसंद नही कर रहे| उन्होने कहा कि अधिकतर शिकायत मिलती है कि बीएसएनएल के नेटवर्क व गति तीव्र नही है| उन्होंने कहा कि हमारे ननेटवर्क पर उपभोक्ता अधिक है लेकिन क्षमता कम है| जिसके चलते नेटवर्क की गति तेज नही हो पा रही है| इस समस्या को जल्द समाप्त किया जायेगा| जल्द 3 जी नेटवर्क को 4 जी में तब्दील किया जायेगा|

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत 6 व्लाको में नेटवर्क सिस्टम लगाया जा रहा है| उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के 429 में तीन महीने का समय मिलता है | जिसमे असीमित काल व 1 जीबी डाटा प्रतिदिन मिल रहा है| इस प्लान से अधिक संख्या में लोग जुड़े है| लेकिन कम्पनी को इससे विशेष मुनाफा नही हो रहा है| जिससे इस वर्ष घाटे में चल रही है| इस पर भी जल्द विचार कर जल्द ही संस्था को गति दी जायेगी|

[adrotate banner="2"]