स्वच्छता के लिये समर्थ बनने की ली शपथ

0
115

फर्रुखाबाद: सामाजिक संस्था समर्थ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चो ने पर्यावरण और साफ सफाई का संदेश देकर लोगो को जागरूक किया|

[adrotate banner="3"]

समर्थ संस्था के माध्यम से प्रत्येक रविवार को पांचाल घाट के दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर सफाई अभियान चला रही थी| जिसको करते हुये 108 रविवार गुजर गये | जिसके उपलक्ष्य में दुर्वासा ऋषि आश्रम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसके तहत विभिन्य परिषदीय विधालयो के बच्चों के द्वारा कई मनमोहक कार्यक्रम पेश किये गये| मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे एसडीएम सदर अजीत सिंह ने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने को कहा| बीएसए अनिल कुमार ने भी अपने विचार रखे| संस्था के अध्यक्ष रोहित सफ्फड ने एक पेड़ लगाकर उसकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया| आलोक गुप्ता, सुधीर कुशवाह, अनुसुईया दीक्षित, सुरेन्द्र पाण्डेय, रोहित गोयल,अंजुम दुबे, सौरभ अग्रवाल आदि रहे|

राम नगरिया में चलाया जनजागरण अभियान
अन्तराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण,ब्राहमण समाज जन सेवा समिति, नमामि गंगे समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कुष्ठ आश्रम में पंहुचकर नववर्ष पर कुष्ठ रोगियों के बच्चो को शिक्षा के लिये प्रेरित किया| बच्चो को पेन्सिल, पेन, रबड़, कटर, बिस्कुट का वितरण किया| साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से भी उपहार भेट किये| सभी ने मेला राम नगरिया में जन जागरण अभियान चलाया|
आदित्य दीक्षित, नारायण दत्त दीक्षित, अतुल मिश्रा, रवि मिश्रा, अविनाश सारस्वत, अन्नू शुक्ला, आदि रहे|

[adrotate banner="2"]