बिजली कर्मी की पिटाई के खिलाफ धरना

0
158

फर्रुखाबाद: बीते दिन बिजली कर्मी की पिटाई से खफा बिजली कर्मी सुरक्षा की मांग के चलते धरने पर बैठ गये| उन्होंने जमकर नारेबाजी की |
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला खैरबन्द में बुधवार को बिधुत कर्मी जितेन्द्र की पिटाई कर दी गयी थी| जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में बिजली कर्मी बिजली कर्मचारी संघ व जूनियर इंजीनियर संघ के बैनर तले भोलेपुर बिजली कार्यालय पर शहर व ग्रामीण फीडर के बिजली कर्मचारी काम बंद करके धरने पर बैठे| उन्होंने मांग की है कि उन्हें बिजली कर्मचारी या अधिकारी बिना सुरक्षा व्यवस्था के बिजली चेकिंग करने नही जायेगा शासन द्वारा उनको सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो|

[adrotate banner="3"]

इसके साथ ही बिजली कर्मी जितेन्द्र के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये| अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 48 घंटे बाद वे लोग बिजली व्यवस्था बाधित करने को मजबूर होंगे।

[adrotate banner="2"]