आरोप: विधुत कर्मियों ने महिला को बंधक बना की थी छेडछाड़

0
111

फर्रुखाबाद: बीते दिन चेकिंग करने गये विधुत कर्मी पर गाँव की ही एक महिला ने छेड़छाड करने का आरोप लगाया है |घटना के सम्बन्ध में महिला ने एसपी को जबाबी तहरीर दी है|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के नगला खैरबंद में बीते बुधवार को चेकिंग करने गये विधुत कर्मी की जमकर पिटाई की गयी थी| पिटाई होने के बाद पुलिस ने विधुत कर्मी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया था| गुरुवार को गाँव की ही एक महिला ने थाने में तहरीर दी और कहा की आरोपी विधुत कर्मी जितेन्द्र कुमार अपने तीन साथियों के साथ आया और उसके घर में घुस गया| महिला का आरोप है कि उसने कमरे में उसके साथ छेड़छाड शुरू कर दिया| उसके अन्य चार साथी भी छेडछाड कर रहे थे| चीखपुकर सुनकर पड़ोस की कुछ महिलाएं आ गयी| उन्होंने जैसे तैसे बचाया| एक आरोपी जितेन्द्र के साथ मारपीट होने की बात भी तहरीर में कही है|

प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया की जाँच कर कार्यवाही की जा रही है| मामला संदिग्ध है| |

[adrotate banner="2"]