भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन की सपा ने बनायी रणनीति

0
123

फर्रुखाबाद: भाजपा सरकार के द्वारा नगर निकाय चुनाव समाप्त होने के तत्काल बाद ही बिजली की दरों में इजाफा करने के आदेश का सपा ने कड़ा विरोध किया है| इसके लिये सपा ने सड़को पर उतरने की रणनीति बना ली है|

[adrotate banner="3"]

पार्टी के जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने बताया की निकाय चुनाव 29 नवम्बर को समाप्त हुये और 30 नवम्बर को सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में बिजली की दरों में इजाफा किया है| जिससे किसान को काफी समस्या हो गयी है| जिला प्रवक्ता ने बताया की जिसके चलते सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान विरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ आगामी 7 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जायेगा| जिसमे सभी सपा नेता मौजूद होंगे|

[adrotate banner="2"]