व्हॉट्सएप में ग्रुप एडमिन को मिली ये बड़ी पावर

0
119

नई दिल्ली:व्हॉट्सएप पर ग्रुप एडमिन के पास ग्रुप में किसी को जोड़ने या हटाने का अधिकार तो था ही, लेकिन अब उसे एक नया अधिकार और मिलने वाला है। एडमिन अब इच्छानुसार अन्य सदस्यों पर ग्रुप में मैसेज, फोटोग्राफ, वीडियो, जीआईएफ, डॉक्यूमेंट्स और वॉइस मैसेज भेजने पर प्रतिबंध लगा सकता है। जी हां, व्हॉट्सएप ग्रुप एडमिन के अधिकार बढ़ाने जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

दरअसल, व्हॉट्सएप पर एक नए फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इसका नाम है ‘रिस्ट्रिक्टिड ग्रुप’। यह फीचर व्हॉट्सएप ग्रुप के फीचर को पूरी तरह बदल देगा। खबर की मानें, तो ‘रिस्ट्रिक्टिड ग्रुप’ फीचर की सैटिंग आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए 2.17.430 वर्जन पर की जा रही है। खास बात यह है कि रिस्ट्रिक्टिड ग्रुप सैटिंग सिर्फ ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर्स के द्वारा ही एक्टिवेट की जा सकेगी। अन्य सदस्यों को प्रतिबंधित करने के बाद भी ग्रुप एडमिन खुद मीडिया शेयरिंग और चैटिंग जारी रख सकता है।

इस फीचर के जरिए जिन सदस्यों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, वह बाद में सिर्फ मैसेज पढ़ ही सकेंगे, उसका जवाब नहीं दे सकेंगे। कोई भी मैसेज पोस्ट करने या मीडिया शेयरिंग के लिए उन्हें ‘मैसेज एडमिन’ बटन का इस्तेमाल करना होगा। ग्रुप पर जाने से पहले इस मैसेज को एडिमन से एप्रूव कराने की जरूरत पड़ेगी। यह भी पाया गया है कि एडमिन किसी भी सदस्य पर 72 घंटों तक के लिए प्रतिबंध लगा सकता है। हालांकि, समय की यह लिमिट इस फीचर के आने के बाद बदली भी जा सकती है।

कई बार ग्रुप में एडमिन कोई जरूरी जानकारी देता है, तो बाकी सदस्यों के लगातार कमेंट्स आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में एडमिन की बात पर लोग ज्यादा गौर नहीं कर पाते। जरूरी सूचना के वक्त अन्य लोगों के कमेंट बंद किए जा सकें, इसलिए यह फीचर पेश किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]