आग लगने से चार खोखे जलकर राख

0
152

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात संदिग्ध हालत में आग लगने से चार खोखे जलकर राख हो गये| मौके पर मौजूद ने ग्रामीणों ने समर आदि से पानी चलाकर आग पर काबू पाया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के मंडी रोड स्थित यादव मार्केट के निकट राजीव नगर निवासी ज्ञान प्रकाश पुत्र रामश्वर दयाल दांतों का अस्पताल, सुनील कुमार पुत्र रामभजन की साइकिल के पुर्जों की दुकान, सूरज पुत्र कश्मीर लाल निवासी आबंतीबाई नगर की परचून की दुकान व हन्नू पुत्र नरेश यादव की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोखों के रखी हुई है| बीती रात अज्ञात कारण से अचानक आग लग गयी| आग लगी देख हन्नू के पड़ोसी शल्लू ने उन्हें फोन पर सूचना दी|

सूचना मिलने के बाद सभी मौके पर आ गये| काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया| लेकिन तब तक सब कुछ राख हो गया| ज्ञानप्रकाश का लगभग 40 हजार, सुनील कुमार के हजारो के साइकिल पुर्जे, सूरज की परचून दुकान का लगभग डेढ़ लाख का सामान, हन्नू लके भी हजारों के मोबाइल व अन्य सामान जलकर राख हो गया| लोगो ने अपने घरों में लगी समर के माध्यम से आग पर काबू पाया| सुबह लगभग तीन बजे दमकल मौके पर पंहुची| सुबह नवनिर्वाचित चेयरमैंन हरीश कुमार भी मौके पर पंहुचे|

पुलिस का कहना है की आग के कारणो का पता नही चल सका है|

[adrotate banner="2"]