मिथलेश बोली फर्रुखाबाद होगी आदर्श नगर पालिका

0
164

फर्रुखाबाद: बीजेपी से नगर पालिका फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल ने कहा की वह नगर को एक आदर्श नगर पालिका बनायेगे|
मिथलेश अग्रवाल ने रेलवे रोड, राजीव गाँधी नगर, आजाद नगर में पैदल जनसम्पर्क किया| जंहा उनका 51 किलो की माला के साथ स्वागत किया गया| सदर विधायक की पत्नी ने अनीता द्विवेदी ने कहा की पिछले लोगसभा चुनाव व विधान सभा चुनाव में जनता ने जो विजय श्री बीजेपी को दी| वही विजय श्री जनता नगर पालिका के चुनाव में भी देगी| प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल ने कहा की नगर का विकास बहुत जरूरी है| पिछले 10 वर्षी से नगर के विकास में भेदभाव किया गया| लेकिन अब जनता बीजेपी की तरफ देख रही है|
प्रत्याशी पुत्र जय अग्रवाल ने भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी के साथ मोहल्ला डिग्गी ताल, बढ़पुर,अडियाना में सघन सम्पर्क किया| संजीव मिश्रा बॉबी, प्रभात मिश्रा, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, पियूष दुबे, कैलाश दुबे, राजू खान, गुड्डन अग्निहोत्री, प्रशांत शाक्य, राजन शाक्य, राहुल दीक्षित, जानकी प्रसाद शाक्य, राम आसरे दिवाकर, लज्जाराम, मुनीश मिश्रा, रामवीर शुक्ला आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]