मेजर,मोहन,प्रांशु का कमल के लिये तूफानी जनसम्पर्क

0
155

फर्रुखाबाद: बीजेपी प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल के समर्थन में बीजेपी अब एक जुट नजर आने लगी है| जिसके चलते गुरुवार को तूफानी जनसम्पर्क किया| जिससे कमल के चुनाव में तेजी आ गयी है|
प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, बीजेपी नेता मोहन अग्रवाल, विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी, भप्पू सोनी, गणेश दुबे, डॉ० अर्चना गुप्ता आदि नेताओ ने गंगा नगर कालोनी में जनसम्पर्क अभियान चलाया| जंहा चित्रा अग्निहोत्री के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया| सभी ने कमल खिलाने का भरोसा दिया| इस दौरान रामवीर शुक्ला, रामप्रकाश मिश्रा, चन्द्र प्रकाश चतुर्वेदी,गुंजन अग्निहोत्री आदि रहे| सदर विधायक ने कहा की गंगानगर मेरा परिवार है| जिस तरह विधान सभाका चुनाव भारी मतो से जिताया उसी तरह से टाउन हाल पर भी कमल खिलाये| मोहन अग्रवाल ने कहा की गंगा नगर कालोनी को आदर्श कालोनी बनाया जायेगा|
प्रत्याशी पुत्र जय अग्रवाल व भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने युवा टीम के साथ भोलेपुर के भीमसेन मार्केट वाली गली में वोट मांगे| प्रांशु ने कहा की नगर विकास से कोषों दूर है| बीजेपी टाउन हाल पंहुचने पर नगर का विकास तेजी से होगा| पियूष त्रिपाठी, सरल त्रिवेदी, संजू शर्मा, कौशल सिंह, फैजान अहमद, अंकित तिवारी, विजय आनन्द मिश्रा आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]