वत्सला व मनोज के साथ गली-गली दौड़ा हाथी

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल व उनके पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने चुनाव प्रचार में तेजी लाल दी है| उन्होंने कई टीमें अलग-अलग चुनाव प्रचार में उतारा दी है| अग्रवाल दम्पति ने खुद भी घर-घर दस्तक देकर मतदाताओ को गले लगाया|प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ने सोमबार को श्यामनगर, भोपतपट्टी में जनसम्पर्क किया| जंहा उनका फूल मालाओ से स्वागत किया गया| उन्होंने लोगो की समस्याओं को सुना और डोर-टू डोर जनसम्पर्क कर वोट मांगे| वही उनके पति मनोज अग्रवाल ने भी फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज, नवदिया, सिविल लाइन में संघन जनसम्पर्क अभियान चलाकर लोगो से मिले| उन्होंने आम जनमानस को अस्वस्थ्य किया की वह विकास कराने में पीछे नही है| विकास के साथ ही विकास और आगे बढ़ेगा| आम जनता को कोई समस्या नही होने दी जायेगी| उनके चुनाव प्रचार के दौरान हाथी के प्रचार की रफ्तार तेज हो गयी|

इस दौरान भारती, कविता वाथम, नीरज गौतम, काजू कटियार, संजय गुप्ता, रंजीत जाटव, अवनीश शाक्य, विजय कठेरिया, अमन जाटव, अमर सिंह कटियार, सूरज अहिरवार, प्रेम अवतार राजू, चन्दन, अमित गौतम करन पटेल आदि रहे|