लोहिया नगर में मिथलेश ने खिलाया कमल

0
121

फर्रुखाबाद: नगर पालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद से बीजेपी की प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल ने सैकड़ो समर्थको के साथ आवास-विकास में कमल के लिये जनसम्पर्क कर जन समर्थन जुटाया|
पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के साथ शैतान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना सभासद प्रत्याशी लक्ष्मी द्विवेदी आदि के साथ मिथलेश अग्रवाल ने सघन जनसम्पर्क किया| लोहिया नगर में उन्होंने कई जनसमस्याओ को देखा और चिंता व्यक्त की| उन्होंने विश्वास दिया की भाजपा विकास के नाम पर गुमराह नही करेगी| वार्ड 5 अन्ना हजारे पार्क में प्रत्याशी का ढोल-नगाडो के साथ स्वागत किया गया| रामवीर शुक्ला, सीता अवस्थी,मुन्नी यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

वही प्रत्याशी के पुत्र जय अग्रवाल (विक्की) ने तिकोना, चौक, बजरिया शालिगराम, बजरिया हरलाल, होली मैदान, बजरिया निहाल चंद, सुभाष नगर में जनसम्पर्क आकर मतदाताओ को रिझाने का प्रयास किया| इस दौरान जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, प्रांशु दत्त द्विवेदी,मयंक बुंदेला, पियूष त्रिपाठी आदि रहे|

[adrotate banner="2"]