संदिग्ध हालत में युवक का शव फांसी पर लटका मिला

0
190

फर्रुखाबाद: बीते लगभग 6 वर्षो से कथित पत्नी के साथ रह रहे युवक का उसके घर से चले जाने के बाद फांसी पर लटका मिला| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
थाना जहानगंज के माधौ माँडर निवासी 35 वर्षीय संजू पुत्र मुन्ना लाल वर्तमान में कोतवाली फ़तेहगढ़ के बेबर रोड भोलेपुर के होली मोहल्ला में अनिल पाल के मकान में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था| शनिवार को उसका शव फांसी पर लटका देख लोगो ने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज अनिल भदौरिया फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने शव को नीचे उतार जाँच पड़ताल की|
दारोगा ने बताया की उसकी उसकी पहली पत्नी उसे छोड़ आकर चली गयी थी| उसके बाद जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी उसके बहनोई राजेन्द्र की पत्नी मन्नो भी रहती थी| जिसे संजू बीते लगभग 6 साल पूर्व बुला लाया था| मन्नो भी बीती दीवाली के दो दिन पूर्व संजू को छोड़कर अपने पहले पति के पास चली गयी| जिससे संजू परेशान रहता था| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
चौकी इंचार्ज ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]