सबसे छोटी पंचायत कंपिल में अध्यक्ष के सर्वाधिक 30 नामांकन

0
161

फर्रुखाबाद: जिले की सबसे छोटी व् यूपी की सभी नगर पंचायत व पालिका में दूसरे नंबर की छोटी पंचायत कंपिल में जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायत से अधिक नामांकन होने से अब चुनाव में ठीक ठाक रार बढने के आसार है| मजे की बात तो यह है कि बीजेपी यंहा पर अपना एक प्रत्याशी तक नही उतार सकी| फ़िलहाल 30 नामांकन कंपिल से हुये है|

[adrotate banner="3"]

जिसमे कांग्रेस से रावेज खां, निर्दलीय राधाकृष्ण व देवेन्द्र कुमार, समाजवादी पार्टी से पूर्व चेयरमैंन उदयपाल सिंह यादव, विमला, अरविन्द, प्रदीप व उमाशंकर, राजवती, शालिनी देवी और सौरभ, संतोष,शाबेज खां व बेंचेलाल, नंदराम सिंह, धीरज कुमार, राजेश, विवेक व ब्रजेश, पुष्पा देवी व बसपा से ब्रह्मानन्द, राजन रविन्द्र और विवेक, आमना बेगम ने अपना पर्चा दाखिल किया है|

जिसमे सपा के उदय पाल यादव ने कुल चार पर्चे दाखिल किये| राजवती व शालिनी ने दो सेट दाखिल किये है| बीजेपी अपना उम्मीदवार नही उतार सकी| कंपिल में कुल 10 वार्ड है| जिसमे सर्वाधिक वार्ड 3 भगत सिंह आजाद नगर में12 आये है|

[adrotate banner="2"]