नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में कुल 28 अध्यक्ष के आवेदन

0
271

फर्रुखाबाद: नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में वर्तमान में हालात यह है कि चुनाव मैदान में उतरने के लिये 28 ने अपना नामांकन अभी तक कराया है | जिसमे बसपा, सपा व भाजपा के प्रत्यशियों के साथ ही साथ निर्दलीय बड़ी संख्या में चुनाव लड़ने का मन बन रहे है| जिससे सियासत के धुरंधरों का सियासी गणित बिगड़ता नजर आ रहा है|

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन मोहम्मदाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिये राममूर्ति, राजेश, राजेश, ऊषा, अर्चना, विष्णु पाल, संजीब कुमार, बबलेश कुमारी, बाल गोविन्द, गंगा प्रसाद, राहुल, स्वेता, विकास सैनी ने अपना नामांकन किया| इसके साथ ही पूर्व में नामांकन करने के बाद भी बीजेपी के ब्रजेश दुबे व बीनू ने एक और पर्चा दाखिल किया|

पूर्व में सपा के हरीश कुमार, बीजेपी से ब्रजेश दुबे, बसपा से भारती देवी, नीलम, मिथलेश, राजेश्वरी देवी, अशोक कुमार, स्वदेश कुमार, श्यामा देवी, हरीश दुबे व बिन्नू ने अपना नामांकन कराया है| फिलाहल कुल 28 लोगो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया|

[adrotate banner="2"]