अखिलेश ने खोले पत्ते, सपा के सभी प्रत्याशी घोषित

फर्रुखाबाद: अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सभी 75 जनपदों की नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के प्रत्याशी भी तय कर दिए है। इसकी सूचना सभी जिलाध्यक्षों को भेज दी गई है। इसी क्रम में जिले के सभी नगर पंचायत व नगर पालिका के प्रत्याशी की घोषणा भी हो गयी|

सपा सुप्रीमो ने फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद से पूर्व चेयरमैंन दमयन्ती सिंह को प्रत्याशी बनाया है| वही कमालगंज से सपा नेता जियाउद्दीन की पत्नी समा बेगम, मोहम्मदाबाद से हरीश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है| वही कम्पिल से उदयपाल यादव को सपा से टिकट मिल गया है| जिससे उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर है|

वही कायमगंज से जय सिंह को टिकट दिया गया है| वही शमसाबाद से सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की पत्नी शहला फारुखी को टिकट दिया गया है|