वादी के घर से ही बाइक बरामद

0
127

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीते तीन दिन पूर्व जिस व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक व नकदी लूट की तहरीर दी थी| पुलिस ने उसके ही घर से बाइक बरामद कर ली| पुलिस बाइक थाने ले आयी|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी कासिम ने बीते 26 अक्टूबर को थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि वह अपनी पत्नी के साथ दवा दिलाकर आ रहा था तभी ग्राम बहलोलपुर में उसके साथ रायपुर निवासी उवैश, अरीब, शाकिर व राजिक निवासी कुंवरपुर इमलाख ने जमकर मारपीट कर दी और उसकी बाइक और 5000 लूट लिये और फरार हो गये| पुलिस जाँच कर रही थी की तभी पुलिस को सूचना मिली की बाइक वादी कासिम के घर पर खड़ी है| पुलिस ने बाइक बरामद कर ली| पुलिस ने वीडियाग्राफी कराईं और बाइक को कब्जे में लेकर कंपिल थाने ले गई।
कंपिल थाना प्रभारी ने बताया कि वादी कासिम के घर से बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है इसमें कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]