अनियंत्रित हुई मारुति वैन पलटने से आठ जख्मी

0
111

फर्रुखाबाद: (मोहम्मदबाद) सामने से आये ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई मारुति वैन पलट गई। इससे वैन में सवारआठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बैन पुलिस ने थाने में खड़ी करा दी|

[adrotate banner="3"]

चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान कस्बा मोहम्मदाबाद में हाइवे पर अचानक सामने से आये वाहन को बचाने के प्रयास में वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जाकर पलट गई। इससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। यूपी डायल 100 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से भेजकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

बैन पलटने से पड़ोसी जिला मैनपुरी के घिरौर निवासी 30 वर्षीय बृजेश पत्नी 26 वर्षीय नीलम व 4 वर्षीय पुत्री छवि के साथ कुसमरा स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वह रविवार सुबह मारुति वैन किराये पर लेकर रिश्तेदार सिंटू जोशी की पत्नी 25 वर्षीय वंदना पुत्र ¨प्रस (2), भाभी प्रीती (26) के अलावा राजवीर की पत्नी सरला (40) व उनका पुत्र अंशुल (12) के साथ जनपद बरेली के कटरा रिश्तेदारी में जा रहे थे।

[adrotate banner="2"]