खुलासा: प्रेमी के कहने पर पति को उतारा था मौत के घाट

0
117

फर्रुखाबाद:बीते18 सितम्बर की रात पत्नी के साथ सो रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| सुबह उसका शव पड़ा मिला| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| मृतक के भाई ने पुलिस को घटना की तहरीर दी| पुलिस ने जाँच शुरू की थी| जेएनआई की खबर में पत्नी की भूमिका पूर्व में ही संदिग्ध बतायी गयी थी| रविवार को पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया| पत्नी शिक्षामित्र पद पर तैनात है|

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी मृतक 40 वर्षीय कमलेश उर्फ़ कल्लू यादव के भाई बबलू यादव ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा था कि कमलेश बीती रात अपनी पत्नी आकांक्षा यादव के साथ कमरे में सो रहा था| सुबह उसकी लाश घर के आँगन में जीने के पास पड़ी मिली| उनकी गर्दन पर चोट के निशान थे| बबलू ने अपने भाई की गलाघोट कर हत्या करने का आरोप लगाया था| पोस्टमार्टम में भी हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस सक्रिय हो गयी|

पुलिस को शक था की जब पत्नी आकांक्षा साथ में सो रही थी तो फिर उसकी हत्या में उसी का हाथ होना चाहिए| बीते रविवार को पुलिस ने आकांक्षा को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस की पूंछतांछ ने वह टूट गयी| उसने घटना पुलिस के सामने खोलकर रख दी| आकांक्षा ने पुलिस को बताया की उसके प्रेम सम्बन्ध मोहम्मदाबाद कोतवाली के नौली निवासी उदयभान पुत्र मुलायम सिंह से थे| कमलेश दोनों के बीच में बाधा बना था| इस लिये प्रेमी के कहने पर आकांक्षा ने रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी| जिस समय आकांक्षा अपने रिश्ते को तार-तार कर रही थी उस समय उसका पति नशे में था|

पुलिस को अब प्रेमी की भी तलाश है| एएसपी त्रिभुवन सिंह ने घटना का पुलिस लाइन में खुलासा किया|

[adrotate banner="2"]