सैनिक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा

0
118

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते लगभग पांच दिन पूर्व घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एएसपी के आदेश पर सैनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शूरू कर दी है| पुलिस पहले मामले को टरका रही थी|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री अपने घर की छत पर सो रही थी| बीते 17 व 18 दिसम्बर की रात गाँव का ही युवक आया और उसने पुत्री के तमंचा लगा दिया| उसके साथ दुष्कर्म करने लगा| पुत्री की चीखपुकार सुनकर जब पिता जब छत पर पंहुचा तो आरोपी फरार हो गया|

पीडिता के पिता ने आरोप लगाया की जब वह घटना के बाद पुलिस के पास गये तो उन्हें टरका दिया गया| इसके बाद पीड़िता ने एएसपी त्रिभुवन सिंह से भेट की| उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को घटना में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये| जिसके बाद आरोपी रिहान उर्फ़ शेखू के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|

युवती की ट्रेन से कटकर मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम उवरीखेडा निवासी 14 वर्षीय प्रियंका पत्नी शिवराज सुबह कपड़े धोने रेलवे लाइन पार कर नलकूप पर जा रही थी| तभी कानपुर से आ रही मालगाड़ी ने सुबह आठ बजे उसके मौत के घाट उतारा दिया| जानकारी होने पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौके पर पंहुछे और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="2"]