फर्रुखाबाद: आगामी निकाय चुनाव में बीजेपी ने सोशल मिडिया को हथियार बनाने का खका तैयार कर लिया है| इसके लिये बैठक कर दिशा निर्देश भी जारी किये गये है|
[adrotate banner="3"]
नगर के सिकत्तरबाग में डॉ० महिपाल सिंह के विधालय में आयोजित आईटी विभाग की बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में शोशल मिडिया का बहुत महत्व है| वर्तमान में हर युवा सोशल मिडिया से जुडा है| इस लिये केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को इसके माध्यम से जन-जन तक पंहुचाने का प्रयास करे| नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि नगर के सभी वार्डो के संयोजक 15-15 लोगो की टीम बनाकर वार्ड प्रभारी को सौपे| यह काम दो दिन में पूर्ण करने को कहा गया है|
इस दौरान संजीब मिश्रा, संजीव गुप्ता, मयंक बुंदेला, शिवांग रस्तोगी, संजू शर्मा आदि रहे| संचालन प्रबल त्रिपाठी ने किया|
[adrotate banner="2"]


