चौकी इंचार्ज को धमकी देने पर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

0
158

फर्रुखाबाद :हिस्ट्रीशीटर की चौकी प्रभारी ने बिन नंबर की बाइक चेकिंग के दौरान रोंक दी| जिस पर वह विवाद करने लगा| पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया| आरोपी के खिलाफ धमकाने के आरोप में चौकी प्रभारी ने मुकदमा भी दर्ज कराया है|

[adrotate banner="3"]

मऊदरवाजा थाने की रायपुर चौकी प्रभारी भानुप्रकाश सिंह जसमई चौराहे पर दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे| तभी बिना नम्बर की बाइक निकली| जिसको उन्होंने रोंक लिया| रोकने पर जयवीर उर्फ टिन्नी निवासी गांव न्यामतपुर ने चौकी इंचार्ज से विवाद कर दिया| जिस पर उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया दर्ज कराये गये मुकदमे में टिन्नी पर आरोप है कि उसने कहा कि पहले उसका रंगदारी का काम अच्छा चलता था लेकिन तुमने उसका यह काम बंद करा दिया| चौकी प्रभारी ने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से जयवीर उर्फ टिन्नी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी बिना नंबर की बाइक कब्जे में ले ली गई। जेब से 340 रुपये भी बरामद हुए हैं।

[adrotate banner="2"]