विवाहिता को घर से निकालने में आधा दर्जन पर मुकदमा

0
138

फर्रुखाबाद : विवाह के दो साल के बाद ही विवाहिता को घर से निकालने के मामले में पुलिस ने एएसपी के आदेश पर महिला के ससुराल आधा दर्जन ससुराल वालो पर मुकदमा दर्ज किया है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव तेरा निवासी मंजू देवी ने पुलिस से की गयी शिकायत में कहा है की उसका विवाह बीते जनपद मैनपुरी थाना कुरावलीमोहल्ला देवी नगर निवासी रामलखन पुत्र ख़ुशीराम के साथ 31 मई 2015 को हुआ था| ससुराल के लोग उससे बाइक व चेन की मांग को लेकर विवाद करते थे| उसके साथ मारपीट करते थे| महिला के मायके बालो ने कई बार विवाद में बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नही हुआ| विवाद को लेकर ससुराल वालो ने उसे घर से निकाल दिया| बीते बीते जून को मंजू देवी में ससुराल वाले मायके आ गये और उसके साथ मारपीट की|

एएसपी के आदेश पर पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में पति के अलावा ससुर खुशीराम, सास उर्मिला, जेठ सुखवीर, देवर देवेंद्र व ननद विमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया|

[adrotate banner="2"]