जिला जेल में अफसरों के छापे से हड़कंप

0
110

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं एसपी मोहित गुप्ता व जिला जज मो० हुसैन ने बुधवार को जिला-कारागार में छापामारी की। करीब एक घंटे की सघन चेकिंग के बावजूद जेल में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जिला प्रशासन ने छापे की अधिकृत जानकारी देने के बजाय सीधा रिपोर्ट शासन को करने की बात कही है। वही जेल में साफ-सफाई रखने के कड़े निर्देश जेल अधिकारियों की दिये गये है|

[adrotate banner="3"]

बुधवार को दोपहर डीएम,एसपी व जिला जज जिला कारागार फतेहगढ़ में पंहुचे | अफसरों के छापे की सूचना पर जेल प्रशासन में हडकंप मच गया| बड़ी संख्या में फोर्स को देखकर जिला कारागार में हड़कंप मच गया। फोर्स ने बैरकों की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। अफसरों ने बंदियों के भोजन की व्यवस्था,बैरको की साफ़-सफाई देखी| जेल अधीक्षक को अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये| बंदियों से भी बात की| लेकिन उनके हाथ कुछ भी नही लगा|

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जेएनआई को बताया कि जेल का रूटीन निरीक्षण था| जेल के भीतर कोई आपत्ति जनक चीज नही मिली है| जेल अधिकरियो को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये है|

[adrotate banner="2"]