ब्रेकिंग: सांसद के पुत्र को दौड़ाकर की मारपीट, फायर झोंका

0
218

फर्रुखाबाद: बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के छोटे पुत्र अर्पित राजपूत को कुछ दबंगो ने मारपीट कर दी| इसके साथ ही साथ जब सांसद पुत्र बचने के लिये भागा तो उस पर फायरिंग कर दी| घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पंहुच गया|

[adrotate banner="3"]

अर्पित राजपूत ने जेएनआई से बातचीत में बताया कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर आलू मंडी के सामने बनी अपनी गोदाम से बाइक पर सबार होकर आईटीआई ठंडी सड़क स्थित घर जा रहा था| तभी मंडी के निकट एक होटल पर कुछ दबंग युवक शराब के नशे में मारपीट कर रहे थे| अर्पित का कहना है कि जब उनसे उन्हें मारपीट करने से मना किया तो दबंग हमलावर हो गये|

अर्पित के अनुसार उसे जमकर पीट दिया| जिससे उसके सीधे पैर में गम्भीर चोट आयी| जैसे ही वह मौका देखकर बाइक छोड़कर भागा तो दबंगो ने दौडाकर फायर झोंक दिया| भगदड़ में वह सड़क किनारे गिर गया| दबंग फायरिंग करते हुये फरार हो गये| घटना की सूचना मिलते ही अर्पित की माँ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्य वती राजपूत अपने परिजनों के साथ मौके पर आ गयी| एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा, कोतवाल अनूप निगम आदि भी पंहुचे| एएसपी ने अर्पित का मेडिकल कराने को कहा| तो सौभाग्यवती राजपूत ने एएसपी से सांसद की बात करायी| सांसद ने उनसे कहा की मंगलवार को सुबह वह अर्पित का मेडिकल करायेगे| जिसके बाद एएसपी चले चले गये|

एएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है| पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है |

[adrotate banner="2"]