गरीबों के मसीहा थे दीनदयाल

0
168

फर्रुखाबाद:एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन भाजपाई ने मनाया । उनके सिद्धांतों को आज भी प्रासंगिक बताया गया तो साथ ही साथ उनके बताये हुये रास्तों पर चलने का आह्वान किया गया।

[adrotate banner="3"]

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के कैम्प कार्यालय आवास विकास में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि प० दीनदयाल उपाध्यय के आदर्शो पर देश के पीएम मोदी चल रहे है| उनकी प्रेरणा से पूरे देश में बीजेपी का परचम लहराया| दीनदयाल ने कहा था कि कोई भी दल देश से बड़ा नही होता| आज सरकार द्वारा कई योंजना चलाई गयी है| जिनका लाभ गरीबो को मिल रहा है| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि प० दीनदयाल की विचार धारा का पूरा देश अनुपालन कर रहा है| विस्तारक संजीव सिंह ने कहा कि प० दीनदयाल की प्रेरणा से ही केंद्र व राज्य ने बीजेपी की सरकार है| जिला महामंत्री विमल कटियार, शैलेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, मोहन अग्रवाल , अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, हिमांशु गुप्ता संजीब मिश्रा बॉबी.भाष्कर दत्त द्विवेदी, रामवीर शुक्ला आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]