मार्ग दुर्घटना में दो घायल

0
163

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद)थाना क्षेत्र के फैजबाग कोल्ड स्टोरेज के सामने अनियंत्रित बाइक चालक साइकिल से टकरा गये। जिससे दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रिफर कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के कुइयां संत निवासी 25 वर्षीय अनुज अवस्थी पुत्र सतीशचन्द्र अवस्थी ललिता देवी मंदिर में पूजा करके वापस आ रहे थे। तभी फैजबाग कोल्ड स्टोरेज के सामने दलेलगंज निवासी 17 वर्षीय अभिषेक पुत्र पप्पू की अनियंत्रित बाइक टकरा गयी। जिससे अनुज व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो घायलों को उपचार हेतु प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया गया। जहां अभिषेक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं अनुज की हालत गंभीर देखते हुए फर्रुखाबाद के लिए रिफर कर दिया।

[adrotate banner="2"]