रात भर गुल रहेगी शमसाबाद की बिजली!

0
119

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) गुरुवार सुबह से खराब कस्बे की बिजली व्यवस्था रात में भी बहाल होने के आसार नजर नही आ रहे है| जिसके चलते लोगो में विधुत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया है|
सुबह तकरीबन 7 बजे ममापुर क्रासिंग के निकट हुये फाल्ट के बाद गायब हुई बिजली पूरे दिन गायब रही| ग्रामीणों ने विधुत विभाग के अफसरों को शिकायत की लेकिन कोई समाधान नही हुआ| हालांकि बिधुत कर्मी बिजली दुरुस्त करने में लगे रहे लेकिन पानी ने लोगो के मनसूबो पर पानी फेर दिया| रुटौल बिजली घर से आने वाली सप्लाई शमसाबाद के बीच में फाल्ट हो गयी| जिसे दुरुस्त नही किया जा रहा| यह सप्लाई फाल्ट होने से लगभग 25 गाँव व टाउन एरिया में अँधेरा छा गया| सुबह से सप्लाई ना आने से लोगो के इंवर्टर जबाब दे गये | पानी बरसने से लोग छतो पर भी नही जा सके| बिजली सप्लाई दुरुस्त न होने से लोगों को पीने के पानी से भी महरूम रहना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को झेलनी पड़ी
जेई अजय कुमार ने बताया कि ममापुर क्रासिंग के निकट इंसुलेटर फट गया था| जिसे दुरस्त कर दिया गया| इसके ठीक करने के बाद ब्रेकर में गडबडी आ गयी| उसे ठीक करने का प्रयास किजा जा रहा है| लेकिन बरसात होने से काम में बाधा आ गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]