चोरी की 20 बाइकों सहित दो गिरफ्तार

0
122

फर्रुखाबाद : जहानगंज थाना पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से चोरी की 20 बाइकें बरामद कर दो चोरो को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने उनसे पूंछतांछ कर न्यायलय में पेश किया| जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया|

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसपी दयानंद मिश्रा ने बताया कि जहानगंज थानाध्यक्ष संजय गुप्ता व स्वाट टीम प्रभारी संजय राय ने बाइ चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया| जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर निवासी बृजमोहन व इखलाक उर्फ गुड्डू शामिल हैं। पुलिस ने जब इनसे पूंछतांछ की तो आरोपियों के पास से 20 बाइक बरामद हुई| जबकि इसी बाइक चोर गिरोह के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर निवासी अयाद, अलीमुद्दीन, गांव जागीरपुर निवासी फैजल वजनपद एटा थाना जसरथपुर गांव नदराला निवासी बबलू उर्फ नाजिम, गांव अलीपुर निवासी पप्पू की पुलिस को तलाश है| यह अभी फरार है|

[adrotate banner="2"]