अज्ञात अधेड का शव मिलने से सनसनी

0
117

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम नसरुल्लापुर निवासी 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने की सूचना पर सनसनी फ़ैल गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

गाँव के ही ग्रामीण शौच के लिए खेतो की तरफ गये थे| जब वह प्राथमिक विधालय से कुछ दूरी पर पहुँचा तो गाँव के ही खेमकरन के साखू की लकड़ी के बाग में अधेड़ का शव पड़ा देखा| ग्रामीणों ने घटना की सूचना गाँव में आकर दी| इसके बाद दरोगा हरिओम शर्मा घटना स्थल पर पहुँचे उअर जाँच पड़ताल की| ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अधेड़ करीब 20 दिन पूर्व घूमते-घूमते आ गया था तब से गाँव मे भीख मांगता था| उसका मानसिक संतुलन (पागल)ठीक नही था । अधेड़ धारीदार नीली सफेद शर्ट और नीली जीन्स पहने था| पुलिस ने तलाशी ली तो जेब मे कुछ नही मिला ।

दरोगा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अधेड़ के शव की पहचान के लिए दो दिनों तक शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया गया है|

[adrotate banner="2"]