कमरे के ताले तोड़ नकदी जेबर चोरी

0
113

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बीती रात अज्ञात चोरो ने कमरे के ताले तोड़कर लगभग 70 हजार की नकदी व जेबर चोरी कर लिये गये| जिसके बाद ग्रामीण ने थाने में तहरीर दी|
थाना क्षेत्र के राजेपुर कस्बा निवासी वेदपाल यादव के घर में बीती शनिवार की रात चोरों ने हमला बोला| वेदपाल घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे, जबकि परिजन मकान की छत पर सो रहे थे। चोर उनकी दीवार के सहारे घर में घुस गये और कमरे का ताला तोड़ दिया| कमरे में रखे बक्से से 70 हजार की नकदी व दो पायल, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक पेंडल और 15 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए।जब सुबह वेदराम के परिजन उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई| चोरी के सम्बन्ध में वेदराम ने तहरीर दी|
थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]