भाई के साथ जा रही महिला के जेबर व नकदी लूटी

0
123

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौराहे के निकट बाइक से अपने भाई के साथ जा रही महिला को तमंचा दिखाकर बाइक सबार बदमाश लाखो के जेबर व नकदी लेकर फरार हो गये| पुलिस ए मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

जनपद एटा के पुरानी खिरिया नयागाँव निवासी विशेषकुमार पालपुत्र रमेश चन्द्र पाल अपनी बहन बबली पत्नी रामजीत पाल निवासी ललौरा शमशाबाद से लेकर अपने गाँव बाइक से जा रहा था| जब वह थाना मेरापुर क्षेत्र के गनेशपुर तिराहे के निकट पंहुचा तो पीछे से आये अपाचे सबार बदमाशो ने उन्हें रोंक लिया और बबली पर तमंचा लगाकर उसके गाड़ी की चाबी, मोबाइल के साथ ही साथ तीन अंगूठी, 1 जंजीर, झाले, 2 बारी, 5 हजार रूपये, व सैमसंग का मोबाइल छीन लिया| बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मेरापुर की तरफ फरार हो गये|

घटना की सूचना पर डायल 100 के साथ ही साथ दरोगा शीलेष कुमार गौतम भी मौके पर गये और जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष राजबहादुर `सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी नही है| जानकारी होने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]