काफिले के साथ बिना टोल टैक्स दिए निकले भाजपा के यूपी अध्यक्ष, पूछा तो बोले- टोल फ्री हूं मैं

0
194

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि वे सासंद हैं इसलिए टोल फ्री हैं। उन्होंने ये बात टोल ऑपरेटर द्वारा, आप टोल क्यों नहीं देंगे, पूछे जाने पर कही। दरअसल सूबे के अध्यक्ष इन दिनों आगरा दौरे पर हैं। जब उनका काफिले टोल रोड की तरफ पहुंचा तब किसी भी गाड़ी ने टोल टैक्स नहीं दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार जब उनसे पूछा कि आपने टोल टैक्स क्यों नहीं दिया? जवाब में महेंद्र नाथ पांडेय नेता ने कहा, ‘आपके पास कोई और सवाल है, मैं सांसद हूं, और मैं टोल फ्री हूं।’ इससे पहले शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय आगरा पहुंचे तो उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं आगरा पहुंचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडेय पहली बार आगरा पहुंचे, जिनका कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया।

[adrotate banner="3"]

इसी साल बीजेपी ने सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। महेंद्र नाथ पांडेय मोदी मंत्रिमंडल में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। वे चंदौली से सांसद हैं। पांडेय ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह ली है। गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान के भरतपुर में बीजेपी सांसद बहादुर सिंह कोली एक टोलकर्मी से सरेआम मारपीट करते दिखे थे। इसी साल 17 जुलाई को नेशनल हाईवे-11 पर भरतपुर के लुधावई टोल प्लाजा पर बीजेपी सांसद ने मारपीट की थी, जो सीसीटीवी में कैद हुई थी। इसमें बहादुर सिंह एक गार्ड को थप्पड़ मारते साफ दिखाई पड़ थे।

[adrotate banner="2"]