पत्नी का जेबर जुआ में हारने पर मिस्त्री ने चुनी मौत.

0
147

फर्रुखाबाद:(मेरापुर/कायमगंज) थाना क्षेत्र के अचरा निवासी साइकिल मिस्त्री जुआ में अपनी पत्नी का जेबरात हार गया तो उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी | परिजन सूचना मिलने पर घटना स्थल पंहुचे|

[adrotate banner="3"]

साइकिल मिस्त्री 25 वर्षीय नीलेश सक्सेना पुत्र जबर सिंह सक्सेना जुआ खेलने का आदी था| वह अचरा में साइकिल पंचर की दुकान खोले था| जुआ की लत इस कदर बढ़ गयी की वह अपना सब कुछ दांव पर लगाने के लिये तैयार हो गया| यंहा तक की वह जुआ में अपनी पत्नी के जेबरात भी वह हार गया| सूत्रों की माने तो वह आर्थिक तंगी का शिकार भी था| हतास नीलेश ने गुरुवार को पितौरा रेलवे क्रासिंग से करीब रेलवे ट्रेक पर कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन गार्ड ने शव ट्रेन में रखकर कायमगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर छोड़ दिया।

जीआरपी ने शव की तलाशी ली तो उसके पास एक आधार कार्ड मिला जिससे उसकी शिनाख्त राम अचरा तकीपुर निवासी नितेश (23) पुत्र जबर सिंह के रूप में हुई| पुलिस ने मिस्त्री के गाँव सूचना भेजी| कोतवाली पुलिस के दरोगा विजेंद्र पाल सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सील कर दिया|

[adrotate banner="2"]