पीएम की आपत्ति जनक फोटो पोस्ट करने में दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) फेसबुक पर अपने लाइक जादा आने के चक्कर में कभी कभी फेसबुक यूजर खुद संकट में पड़ जाते है | बीते दिनों एक फेसबुक आईडी से पीएम मोदी की आपत्ति जंक फोटो पोस्ट करने के आरोपी दो युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|

बीते 12 सितम्बर को बीजेपी के सेक्टर अध्यक्ष सत्यम दुबे पुत्र अनुराग दुबे निवासी देवराम गढिया ने थाने में तहरीर दी थी जिसमे कहा गया कि थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर देवरामपुर निवासी अमन यादव ने अपनी फेसबुक आईडी से पीएम मोदी की आपत्ति जनक फोटो पोस्ट की गयी है| तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी| थाना पुलिस ने किसी विवाद से बचने के लिये आरोपी अमन यादव को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस को अमन ने बताया कि उसने फोटो पोस्ट नही की | वल्कि उसके फोन से गदनपुर निवासी उसके मीटर कौशल पुत्र शिवराम यादव ने फोटो पोस्ट किया है|

पुलिस ने द्बिश देकर उसे भी दबोच लिया| गुरुवार को पुलिस ने दोनों अरोपियों का चालान कर दिया|