जिला पंचायत के अफसर पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

0
110

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत के एक अफसर पर महिला ने जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाते हुये आईजी से शिकायत भी की है|

[adrotate banner="3"]

महिला ने आईजी कानपुर जोंन से शिकायत भेज कर फ़तेहगढ़ के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कहा है कि बीते दिनों उसे भोलेपुर में एक ठेकेदार मिले| उसने अपने अफसर के यंहा नौकरी दिलाने की बात कही| आरोप है कि 9 सितम्बर को महिला को ठेकदार जिला पंचायत के अफसर के घर ले गया| जंहा उसे 5000 हजार रूपये पर नौकरी मिल गयी| महिला ने आरोप लगाते हुये कहा है कि शाम को चार बजे वह बंगले पर गयी तो वह अफसर एक कमरे में ले गये जंहा केबल एक बैड ही पड़ा था| उन्होंने उसे गिरा दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया|

जब वह बचकर भागी तो टीपू कर लेकर आया और उसमे जबरन बैठाकर भोलेपुर छोड़ गया| धमकी दी की तुम्हारी बीडीओ बना ली है| यदि कुछ किया तो बर्बाद कर देंगे| महिला ने आईजी से शिकायत की है|

[adrotate banner="2"]