दो दिन बाद नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल, राष्ट्रपति भवन में तैयारियां शुरू

0
147

नई दिल्ली: रविवार 3 सितंबर को सुबह 10 बजे नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा। सरकारी सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे होगा।

[adrotate banner="3"]

पहली बार राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में प्रक्रियाएं और औपचारिकताएं शुरू कर दी गईं है।’

[adrotate banner="2"]