मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सम्मान

0
177

फर्रुखाबाद: युवा महोत्सव आयोजन समिति की तरफ से जिले के विभिन्य विधालयों के मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया| छात्रों से अध्ययन के साथ ही साथ समाज सेवा करनें का भी आहवान किया।

[adrotate banner="3"]

नगर के रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक के निकट एयर होस्टेस एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे एसडीएम सदर अजीत सिंह व सीएम जेके जैन को भी समिति ने सम्मानित किया| इसके साथ ही साथ एनएकेपी डिग्री कालेज फर्रुखाबाद की बीए प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण आयुशी तिवारी,निवेदिता अवस्थी,एमए प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण सुरभि गोस्वामी,मदन मोहन कानोडिया इण्टर कालेज के इण्टरमीडियट प्रथम श्रेणी उत्तीर्णब स्वाती राजपूत,आरसी, एनएकेपी इण्टर कालेज की कोमल शर्मा,रीतिका उपाध्याय, को गोल्ड मेडल प्रदान किये गये।अदिति वर्मा को उत्कृश्ट नृत्य कलाकार तथा हर्षित मिश्रा को उत्कृष्ट नाट्य कलाकार सम्मान प्रदान किये गये।

नगर मजिस्ट्रेट जेकेजैन और उपजिलाधिकारी सदर अजीत सिंह नें छात्रों को सिविल सेवा की तैयारी करनें का मार्गदर्शन किया।व्यापार मण्डल के प्रदेश मन्त्री अरुण प्रकाश तिवारी‘ददुआ’ नें सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डा0 श्यामलाल,डा० कृष्ण कान्त ‘अक्षर’,पुष्पेन्द्र यादव,सच्चिदानन्द मिश्रा,सुनील सक्सेना,बीरेन्द्र त्रिपाठी,संजीब मिश्रा आदि उपस्थित रहे।संचालन आकाश मिश्रा नें किया।अंकिता मिश्रा और मयंक मश्रा नें व्यवस्था देखी।

[adrotate banner="2"]