चमगादड़ो से दूर रहने का लिया संकल्प

0
120

फर्रुखाबाद: बीजेपी के भारत मंथन संकल्प सिद्धी कार्यक्रम के तहत पार्टी नेताओ ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला| जंहा उन्हें चमगादड़ो से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया|

[adrotate banner="3"]

शहर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि पार्टी ने गरीब मुक्त, सम्प्रदाय मुक्त वजाति मुक्त भारत का संकल्प लिया है| इसमे काफी हद तक पार्टी कामयाब भी हुई है| उन्होंने कहा की बीजेपी की सरकार थाना, कचेहरी, कोटा व परमिट के लिये सत्ता में नही आयी है| उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि जब देश आजाद हुआ तो नेहरु पीएम बने| उनकी पार्टी 70 साल तक चोरी करती रही| जिससे देश कंगाल बन गया |

जब पीएम मोदी दिल्ली की कुर्सी पर बैठे तो खजाना खाली था| कांग्रेस ने बीजेपी को एक कंगाल शासन दिया| लेकिन पीएम मोदी ने फिर भी देश को प्रगति के रास्ते पर खड़ा कर दिया| उन्होंने कहा कि पीएम ने विदेशो में गीता को पहचान दी| पिछली सरकार ताजमहल को पहचान दे रही थी| पीएम अपने दौरे के दौरान विदेशो में गीता भेट करते है| उन्होंने कश्मीर पर कहा की अब पत्थरबाज गायब है| देश बदल रहा है| उन्होंने कार्यकर्ताओ को सचेत करते हुये कहा कि देश को लुटने वाले चमगादड़ो से दूर रहे| चमगादड़ को रात में ही नजर आता है| दिन में वह उल्टा लटक जाता है| इसी तरह बिरोधी खेमे के लोग पार्टी के लाख काम करने के बाद भी आरोप लगाते है| उनसे कार्यकर्ता दूर रहे|

कार्यक्रम के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने सभी को पार्टी का संकल्प पत्र से संकल्प दिलाया| इस दौरान डॉ०भूदेव राजपूत, जिला महामंत्री विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, प्रदीप सक्सेना ,प्रांशु दत्त द्विवेदी, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे| संचालन शैलेन्द्र सिंह राठौर, शिबांग रस्तोगी ने किया|

[adrotate banner="2"]