धूमधाम से घर-घर में विराजे गणपति महाराज

0
143

फर्रुखाबाद: गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिरों और समितियों ने गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। नगर में धूमधाम के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति की लगभग 70 जगह प्रतिमा की स्थापना की गई।

[adrotate banner="3"]

गणेश चतुर्थी के साथ ही नगर में घर-घर गणेश विराज चुके है। हर वर्ष गणपति बप्पा मोरिया की धुन पर भक्पों ने गाजे बाजे के साथ फटाका फोड़ कर शहर के पमुख मोहल्लों में गणपति की प्राण प्रतिष्ठा की।नगर के कांच वाले मंदिर नाला मछरटटा ने मंगल गौरी सेवा समिति की तरफ से गणपति स्थापित किये गये| इसके साथ ही साथ नगर नेहरु रोड पर कटरा डौरुनाथ में जय गणेश कमेटी ने स्थापना की, बाग रुस्तम, सेनापति, राजीव गाँधी नगर, सुनार वाली गली बढ़पुर, गंगा नगर कालोनी, बूरा वाली गली, कादरी गेट तिराहा, सुतहट्टी बाजार, छक्का नाजिर कूंचा, साक्षी आश्रम श्याम नगर, बीबीगंज, दीनदयाल बाग, बजरिया शालिग्राम, क्रिश्चियन कालेज मैदान, लोहाई रोड,नूनहाई कटरा सहित लगभग 70 जगह स्थापना की गयी|

वही फतेहगढ़ में श्रीराम गणेश मंडल फतेहगढ़ के द्वारा गणपति की स्थापना की गयी|

[adrotate banner="2"]