प्रधान के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ना होने से प्रधान संघ आक्रोशित

0
114

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर के ग्राम बिजौरी के प्रधान सुरेन्द्र सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के बाद अभी तक उनके हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ना होने से प्रधान संघ आक्रोशित हो गया है| प्रधानो ने इसके विरोध में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौपा |

[adrotate banner="3"]

बिजौरी के प्रधान सुरेन्द्र सिंह यादव की चार जुलाई को दिनदहाड़े गोली मारकर पिकअप सबार बदमाशो ने हत्या कर दी गयी थी| जिसके बाद घटना के 6 दिन बीत गये अकुर आरोपी अभी भी गिरफ्तार नही हुये| इसी के चलते प्रधान संघ आक्रोशित हो गया| प्रधान संघ बढ़पुर के अध्यक्ष सुरजीत वर्मा के नेतृत्व में विकास खंड के प्रधान विकास खंड कार्यालय में एकत्रित हुये | जंहा सभी ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रगट किया|

प्रधान संघ ने मांग रखी कि प्रधानो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये उन्हें शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाये| मृतक प्रधान के परिजनों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध हो| आदि मांगो को लेकर प्रधान संघ ने विकास खंड बढ़पुर के कार्यालय में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर ज्ञापन सौपा| प्रधान ओमप्रकाश सक्सेना, हर्षबर्धन, धनश्याम यादव, हेमंत कुमार, जमील अहमद, अजय, बालकराम आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]