युवक को रेडीमेड ड्रेस बेचते पकड़ा

0
140

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बाइक से रेडीमेड ड्रेसे लेकर जा रहे युवक को खंड शिक्षा अधिकारी व सह समन्वयक ने पकड़ लिया| युवक ने बताया कि वह ड्रेस बेचने के लिये राजेपुर क्षेत्र में जा रहा है |

[adrotate banner="3"]

खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार व सह समन्वयक वीरेंद्र सिंह क्षेत्र में विधालयो का निरीक्षण करने के लिये निकले थे| उसी दौरान उन्हें जहानगंज कस्बे में बाइक सबार को शक होने पर रोंका| उसकी वाइक पर पीछे एक झाल तथा आगे टंकी पर एक पॉलिथीन लटक रही थी| जिसमे परिषदीय विद्यालय के बच्चों की 100 ड्रेस पायी गयी| युवक ने अपना नाम गोविन्द पुत्र रमेश निवासी जैनापुर राजेपुर बताया लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी के कड़ाई करने पर युवक यूनीफार्म से भरी झाल छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। जिसके बाद ड्रेस जप्त कर ली गयी | खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने थाने में तहरीर दी है|

[adrotate banner="2"]