चौकीदार को बंधक बना,लूटपाट

0
147

फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली क्षेत्र के दीनदयाल बाग निवासी 30 वर्षीय गयादीन को बंधक बनाकर बदमाशो ने बीती रात तम्बाकू गोदाम में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया| पुलिस चौकीदार को थाने में लाकर पूछतांछ कर रही है|

[adrotate banner="3"]

गयादीन शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना कोठापार्चा निवासी पदम प्रकाश माहेश्वरी की मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में कायमगंज बाईपास पर नखासे के निकट तंबाकू की गोदाम में चौकीदार है। बीते सोमबार को बदमाश उसकी गोदाम में आ धमके और गयादिन को बंधक बनाकर मारपीट कर दी और फिर उसे बंधक बनाकर दो सोलर प्लेट व बैटरी आदि सामान उठा ले गए। मंगलवार सुबह पदम का पुत्र रोहित सुबह पूजा करने आया तो गयादीन ने उसे जानकारी दी |घटना की जानकारी होने पर एसएसआई ललित प्रकाश ने मौके पर जाकर चौकीदार को थाने ले गये | पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|

[adrotate banner="2"]