ब्रांच मैनेजर को सेल्समैन ने पीटा

0
128

फर्रुखाबाद : आवास विकास स्थित इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर ने सेल्समैन से काम के बावत जानकारी ली| जिससे आक्रोशित सेल्समैंन मैनेजर को जमकर पीट दिया| कोतवाली पुलिस ने आरोपी सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]

मैनेजर मो. अख्तर मूल निवासी अनवरगंज, कानपुर ने तहरीर कोदी गयी तहरीर में कहा कि शहर के नुनहाई निवासी विपणन अधिकारी धीरेंद्र पांडेय से बीते दिन के विषय में जानकारी ली| जबाब देने की जगह धीरेंद्र पांडेय उन्हें शाखा से नीचे ले आये और विबाद करने लगे| धीरेन्द्र ने आरोप लगाया कि उनके एजेंटों का भुगतान अभी नहीं हुआ है। इस पर धीरेंद्र ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दियाऔर लात घूंसों से पिटाई कर दी। मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार निगम ने बताया कि ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="2"]