फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) : थाना क्षेत्र के गांव गुटैटी दक्षिण के ग्राम प्रधान मनोज व उनके पिता नर सिंह पर ग्राम समाज की भूमि अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जाँच में जुट गयी है| पुलिस व प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुये भू-माफियाओ में हडकंप मच गया है|
[adrotate banner="3"]
गाँव के ही शिवकुमार के पट्टे की भूमि पर ग्राम प्रधान मनोज व उनके पिता नरसिंह कब्जा किए हुए हैं। जिसको लेकर कई बाद विवाद के हालत भी पैदा हुये| शनिवार को शिवकुमार खेत जोत रहा था तभी प्रधान मनोज अपने पिता व साथियों के साथ आ गये और उसे भगा दिया|| तहसीलदार गजेन्द्र सिंह ने थानाध्यक्ष को प्रधान व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये जिसके बाद दोनों पर राजस्व संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया|
[adrotate banner="2"]


