अजीत सिंह को एसडीएम सदर का चार्ज

0
279

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने उपजिलाधिकारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। उपजिलाधिकारी कायमगंज अजीत कुमार को एसडीएम सदर का चार्ज दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

गुरुवार को जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दुबे को कायमगंज का एसडीएम बनाया गया है| वही एसडीएम सदर आरसी यादव को एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। किसी अधिकारी के चार्ज लेने तक नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज भी फिलहाल उन्हीं के पास रहेगा। वही उपजिलाधिकारी कायमगंज अजीत कुमार को सदर का एसडीएम बनाया गया है| अजीत सिंह ने बताया की उन्होंने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया|

[adrotate banner="2"]