शिवपाल समर्थको ने सपा जिंदाबाद के नारे किये बुलंद

0
122

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) राजनीति गुरु नही चेले भी करना सीख गये एक तरफ शिवपाल सपा से एलर्जी बताकर नई पार्टी के गठन की घोषणा तक कर चुके है| लेकिन चेले है की दोनों पले बजाने से बाज नही आ रहे| बुधवार को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के समर्थको ने आतंकवाद का पुतला फूंकने के दौरान समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे बुलंद किये|

[adrotate banner="3"]

शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजपाल यादव के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा में आतंकी हमले के शिकार हुए लोगों की मौत के विरोध में शमशाबाद चौराहा पर निकट आतंकवाद का पुतला फूंका| इसके साथ ही पीएम मोदी को चेतावनी भी दी| वही शिवपाल के जोशीले समर्थको ने शिवपाल सिंह के साथ ही समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे बुलंद किये| जो चर्चा का विषय बना हुआ है|

इस दौरान धर्मवीर यादव, राजीव कठेरिया,कमलेश यादव,पूर्व प्रधान दिनेश यादव,इरफ़ान सिद्दीकी, वरुण यादव आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]